बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर में जदयू नेताओं ने बांटे लड्डू

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत तथा नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खुशी में आज साकची गोलचक्कर पर भव्य लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 101 किलो लड्डू आम जनों एवं राहगीरों के बीच वितरित किए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “जदयू जिंदाबाद” के नारों से उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की।

पार्टी जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि “यह दिन देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यह सुशासन, विकास और विश्वास की जीत है। लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री निर्वाचित होकर माननीय नीतीश कुमार ने पूरे देश में एक नई मिसाल कायम की है। उनकी छवि एक स्वच्छ, सशक्त, विकासोन्मुख और संवेदनशील नेता की रही है, जो बिहार को नई ऊँचाइयों तक लेकर जा रही है।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तिरुवनंतपुरम में सीपीआई-एम में बड़ी फूट, जॉय के टिके रहने से शिवनकुट्टी नाराज

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में सीपीआई-एम के अंदर गुटीय लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बढ़ी चिंता

==परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ==आईसीयू, डायलिसिस व अन्य सुविधाओं के संचालन को लेकर भी उठ रहे प्रश्न जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले...

टीएमसी नेता मदन मित्रा पर अंडा फेंके जाने पर भाजपा बोली, ‘अपने लोगों से ही हमला कराया’

उत्तर 24 परगना, 7 जून (आईएएनएस)। टीएमसी नेता मदन मित्रा की कार पर अंडे फेंके जाने को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत