September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
मनोरंजन

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी, बॉबी देओल साथ लौटे, अब घर पर ही होगा इलाज

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी, बॉबी देओल साथ लौटे, अब घर पर ही होगा इलाज

मुुबई : बॉलीवुड के स्टार धर्मेंद्र को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से 12 नवंबर की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी डॉक्टर ने दी। सुबह 7 बजे ही बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे, और भावुक थे। थोड़ी देर बाद ही वह एंबुलेंस में पापा को लेकर घर वापस लौटे। अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला परिवार ने किया है।

सुबह 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी धर्मेंद्र का इलाज कर रहे थे। उन्होंने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया कि धर्मेंद्र जी को 12 नवंबर की सुबह 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला उनके परिवार ने किया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे।

धर्मेंद्र के घर के बाहर बैरिकेड और घेराबंदी

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर के घर के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई और घेराबंदी कर दी गई है ताकि घर के बाहर भीड़ जमा हो तो उसे काबू किया जा सके। धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ने लगी थी। स्थिति देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही बैरिकेड लगा दिए थे। अब धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं। पूरा देश उनके लिए दुआएं मांग रहा था। फगवाड़ा के गुरुद्वारों और मंदिरों में एक्टर के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं।

10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण करवाया गया था भर्ती

मालूम हो कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र को सोमवार, 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में धर्मेंद्र लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। बाद में बेटी सनी देओल की टीम ने हेल्थ अपडेट जारी किया था कि धर्मेंद्र सर पर इलाज का असर हो रहा है, वह रिकवर कर रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading