August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, जिला प्रशासन संज्ञान ले : डॉ परितोष सिंह

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, जिला प्रशासन संज्ञान ले : डॉ परितोष सिंह

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है जिसमे किसी प्रकार के शिलान्यास और उद्घाटन पर प्रतिबंध है । दूसरी और संसद, रेलवे के अधिकारी एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष के द्वारा अमृत भारत योजना के तहत लगभग 284 करोड़ लागत से दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के विकास का शिलान्यास किया गया । डॉ परितोष ने कहा कि भाजपा के द्वारा खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया जा रहा है। इस प्रकार का शिलान्यास के माध्यम से भाजपा प्रत्यक्ष रूप से जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है । जिला प्रशासन स्वतः संज्ञान ले कर उचित कार्यवाही करे ।

डॉ परितोष ने कहा के लोकसभा चुनाव के पहले 26 फ़रवरी 2024 को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 रेलवे स्टेशन एवं 44 ओवरब्रिज का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था जिसमे टाटानगर रेलवे स्टेशन भी शामिल था। आज पुनः उसी योजना का भूमि पूजन आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद किस परिस्थिति में किया गया। जिला प्रशासन एवं चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

डॉ पारितोष ने जनता से अपील की भाजपा के फैलाए जा रहे भ्रम जाल में ना फंसे, 20 महीना पहले शिलान्यास होने के बाद भी गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज, बारीगोड़ा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चालू नहीं हो पाया और आम जनता परेशान है ।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading