पटमदा के धूसरा गांव में फैला डायरिया, एक बच्ची समेत 7 सबर मरीज अस्पताल में भर्ती

पटमदा के सीएचसी प्रभारी से गांव में कैम्प लगाने का आग्रह

पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत धूसरा गांव के ढोलकोचा टोला में पिछले 3 दिनों से आदिम जनजाति समुदाय सबर परिवार के लोग डायरिया की चपेट में हैं। झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह ने गंभीर हालत में 7 मरीजों को नजदीकी अस्पताल पटमदा के माचा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

रीजों में सारो सबर (30 वर्ष), मलिंद्र सबर (35 वर्ष), पूजा सबर (13 वर्ष), सनका सबर (20 वर्ष), बादल सबर (50 वर्ष), अमरूद सबर (50 वर्ष) एवं मंगली सबर (5 वर्ष) शामिल हैं। इस संबंध में हरिहर सिंह से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि गांव में एक चापाकल है जो खराब होने के बाद से इस टोला के लोग कुएं का पानी पेयजल के रूप में उपयोग कर रहे थे। उस पानी से लोग सिंचाई करते हैं। बारिश के कारण पानी गंदा होने की वजह से ही संभवतः गांव में डायरिया फैल गया। यहां के करीब एक दर्जन परिवार डायरिया की चपेट में आ गए हैं और बार-बार उल्टी व दस्त होने के बाद 7 लोगों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पटमदा के सीएचसी प्रभारी से गांव में कैम्प लगाने का आग्रह किया गया है। वैसे अब तक कोई टीम मौके पर पहुंची नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के नवीनीकृत भवन का सरयू राय ने किया लोकार्पण, हरसंभव सहयोग का भरोसा

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शहर के कदमा...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत