September 6, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Seraikela News

आरआईटी थाना के पास मिला पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव

आरआईटी थाना के पास मिला पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से सटे जागृति मैदान में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह (58) का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उनका शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अरुण सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाने में पदस्थापित रह चुके थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर मृतक के सिर के सामने रखा पत्थर और खून से लथपथ शव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। मृतक के हाथ और कान से भी खून निकल रहा था। हालांकि आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह ने कहा है कि अरुण सिंह की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Newsletter

Get the day's top stories in your inbox

Subscribe to the Town Post newsletter — no spam, just the news that matters.

We respect your privacy. Unsubscribe anytime.

Thanks! Please check your inbox to confirm your subscription.

Follow Us

Follow us on social media for the latest news and updates.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading