August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

वीर सैनिकों की बहादुरी, साहस और बलिदान की याद दिलाता है कारगिल विजय दिवस : सिंह

वीर सैनिकों की बहादुरी, साहस और बलिदान की याद दिलाता है कारगिल विजय दिवस : सिंह

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से किया गया था। इस दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल हमारी सैन्य ताकत का प्रतीक है, बल्कि यह देशभक्ति, बलिदान और वीरता की मिसाल।

इस मौके पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, स्थानीय नागरिक, युवा छात्र, और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading