खतरे के निशान के ऊपर खरकई और स्वर्णरेखा, एनडीआरएफ को कमान

जमशेदपुर : शहर और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है वहीं निचले इलाकों के सैकड़ो घर जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन के प्रयास से एनडीआरएफ की टीम को उतार कर फंसे लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से बागबेड़ा व जुगसलाई क्षेत्र के खरकई नदी से सटे निचले इलाके नया बस्ती,बड़ौदा बस्ती,गणेश नगर,शिव धाम कॉलनी समेत आसपास के लगभग 500 घर पूरी तरह से डूब गया है।पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन के प्रयास से एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया है जो कि बागबेड़ा और जुगसलाई क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में फंसे लोगों को टीम द्वारा बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका भी नहीं मिला। 500 से ज़्यादा घर पूरी तरह से जल मग्न हो गया है।

सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी को अलर्ट पर रहने का निर्देश

पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर तथा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित नगर निकाय और प्रखंड प्रशासन अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव संभावित इलाकों की निगरानी करें तथा राहत और बचाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रहें, नदी के किनारे नहीं जाएं। स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व, कई भाजपा नेता भी हुए शामिल

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुना घाट पर 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' का नेतृत्व...

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत