बैधनाथधाम में दूसरी सोमवारी उमड़ा भक्तों का हुजूम

जमशेदपुर : सावन की दूसरी सोमवारी को बैधनाथधाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर जैसे ही गर्भगृह का पट खोला गया, वैसे ही कतार में जलार्पण के इंतज़ार में खड़े तमाम शिवभक्तों ने बोल बम का जयकारा लगाते हुए जलार्पण शुरू किया। एक अनुमान के मुताबिक दूसरी सोमवारी को करीब तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु भोलेनाथ का जलार्पण करेंगे। यह सिलसिला संध्या समय तक चलेगा।

उधर पहली सोमवारी को मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रसाशन ने सभी काँवड़िया भक्तों को सुलभ दर्शन और जलार्पण कराने को लेकर विशेष इंतज़ाम किए हैँ। मंदिर प्रांगण में जहां शिवभक्तों को भीड़ से बचाने और सुलभ जलार्पण कराने को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं, जिलाधिकारी भी पूरी रात रूटलाइन से लेकर मंदिर तक कदमताल करते नज़र आए। एक एक प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। काँवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे लेकर खास निर्देश भी दिए गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

जमशेदपुर : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) परियोजना...

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत