चोरी करने वाले पांच अपराधी आदित्यपुर में धराए

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसवां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर गहना और अन्य सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चांदी, तांबा, पीतल के बर्तन, मूर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि 12 जुलाई को बैंक कॉलोनी, मांझी टोला निवासी विपिन पाल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापामारी कर राजू लोहार, रोहित दास, अंकित हेसा, वीरेन्द्र प्रसाद और मो. फारुक को गिरफ्तार किया गया। इनमें राजू लोहार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके पास से चांदी का गिलास, प्लेट, तांबे का दीपक और प्लेट, आर्टिफिशियल हार सेट, पीतल के गिलास, लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां, तांबा का लोटा, नटराज की मूर्ति, एलुमीनियम की ओखली, गैस चूल्हे के बर्नर, पूजा की घंटी समेत कई अन्य सामान शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत