गदड़ा के अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, ₹8 लाख के गहने और ₹70 हजार कैश ले गए चोर | #jamshdpur
जमशेदपुर के गदड़ा स्थित अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े घर का ताला काटकर चोरी की वारदात सामने आई है।
पीड़ित राम राजा शर्मा के मुताबिक, वह और उनका परिवार दोपहर करीब 3 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी समेत कई जगहों को खंगाला।
पीड़ित के अनुसार, करीब ₹7-8 लाख के गहने और लगभग ₹70 हजार कैश चोरी हुआ है।
मौके पर घर के टूटे हुए ताले और दरवाजों को काटे जाने के निशान मिले हैं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।
देखिए गदड़ा के अंबेडकर नगर में हुई इस दिनदहाड़े चोरी की पूरी कहानी।
#Gadra #AmbedkarNagar #Jamshedpur #JamshedpurNews #Ghatshila #JharkhandNews #Theft #CrimeNews #DaylightRobbery #JamshedpurCrime #GadraNews #Police #CrimeInJharkhand #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7