रघुवर दास का बड़ा ऐलान! 7 दिन में मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन अनशन | Ranchi Student Protest
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार को 7 दिन का समय दिया है।
रघुवर दास ने कहा कि अगर 7 दिनों के भीतर छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं, तो वह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने पिछले साढ़े छह वर्षों में आयोजित परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार और अधिकारियों पर भी निशाना साधा।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं और अधिकारियों को सरकार का एजेंट बनकर काम करने से बचना चाहिए। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को जायज बताया।
#RaghubarDas #RaghuvarDas #JPSC #JSSC #RanchiNews #JharkhandNews #StudentProtest #JPSCJSSC #JharkhandStudents #Ranchi #JharkhandPolitics #BreakingNews #NewsUpdate
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7