धनबाद के भटिंडा फॉल में बड़ा हादसा, जन्मदिन मनाने पहुंचे चाचा भतीजे की डूबने से मौत | #jharkhandnews
धनबाद के पूटकी स्थित भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पानी में डूबने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार निवासी आयुष कुमार अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने चाचा प्रजीत पांडेय और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने गए थे।
बताया जा रहा है कि नाश्ता करने के बाद आयुष अपने चाचा के साथ फॉल की ओर गए। इसी दौरान आशंका है कि फोटोग्राफी करते समय पैर फिसलने से दोनों पानी के तेज बहाव में चले गए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दोनों बह गए।
दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक तलाश की और दोनों के शव बरामद किए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
⚠️ यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार खबर में बदलाव संभव है।
#Dhanbad #BhatindaFalls #DhanbadNews #JharkhandNews #Pootki #Jharkhand #Drowning #DhanbadAccident #BhatiandaFalls #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7