July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में झारखंड क्षत्रिय युवा संघ का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान

गम्हरिया में झारखंड क्षत्रिय युवा संघ का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में आयोजित बैठक में झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने युवाओं से सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह सहित केंद्रीय संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

उपमहापौर अंकुर सिंह ने कहा कि संगठित समाज ही जनहित और विकास से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में राकेश सिंह चंदेल, गौरी शंकर सिंह, विकास कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, अजीत सिंह और प्रमोद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर देव सिंह, अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह और सुमित सिंह को मनोनीत किया गया। जितेंद्र सिंह को महासचिव बनाया गया, जबकि चितरंजन सिंह, राहुल सिंह तोमर, राजेश सिंह, अभिकरण सिंह और जय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सहसचिव के रूप में जयप्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, अंशु सिंह और नीतिश सिंह को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा अभिषेक सिंह को मीडिया प्रभारी, महावीर सिंह को संयोजक, रवि सिंह को कोषाध्यक्ष, अभय सिंह को सह-कोषाध्यक्ष तथा देवेश सिंह चौहान को प्रवक्ता बनाया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading