जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा का प्रदर्शन | राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सिंहभूम जिला परिषद ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्रों और उनके परिवारों को प्रताड़ित नहीं करने, बिना वर्दी लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, NTA चेयरपर्सन को हटाने, परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में होने पर मुफ्त बस और रेल यात्रा की व्यवस्था तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई।
भाकपा जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
वीडियो में देखें पूरी खबर।
Town Post | Mind Bothering
#Jamshedpur #StudentProtest #JantarMantar #CPI #PaperLeak #NTA #Education #StudentMovement #JharkhandNews #BreakingNews #HindiNews #TownPost #President #ExamReforms #LatestNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7