चांडिल में टाटा -रांची हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को भेजा गया एमजीएम

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के के चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा- रांची हाईवे पर चिलगु मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीमडीह प्रखंड के फाड़ेगा गांव निवासी युवक निमाई मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। फिलहाल वह भादुडीह में भाड़े के मकान में रह रहा है। जानकारी के मुताबिक निमाई मंडल बाइक से चांडिल की ओर से चिलगु की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एम्बुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘आंकड़े हमेशा जीत की गारंटी नहीं’, राज्यसभा चुनाव पर महुआ माजी की चेतावनी

रांची, 8 जून (आईएएनएस): झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की...

भाजपा सरकार चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे: दीपेंद्र हुड्डा

हांसी, 8 जून (आईएएनएस)। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीने के पानी की समस्या को लेकर चैनत गांव में चल रहे विरोध-प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत