सरायकेला में तेज रफ्तार हाईवा ने अमलगम स्टील के बाइक सवार कर्मचारी को मारी टक्कर, 30 फीट तक घसीटा, 30 मिनट बाद पहुंचे लोडर के सहारे निकाला गया

बेहतर इलाज के लिए भेजा गया जमशेदपुर, स्थानीय लोगों में आक्रोश

सरायकेला : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलगम रोड में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी जा रहे अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक को तेज रफ्तार हाईवा संख्या OD 09 V 3129 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल समेत हाईवा के नीचे जा फंसे और करीब आधे घंटे तक वहीं दबे रहे।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना एक टर्निंग वाले हिस्से पर हुई, जहां तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के कारण अक्सर खतरा बना रहता है। टक्कर के बाद हाइवा कर्मचारी को लगभग 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।

घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के विरोध के बाद अमलगम स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा लगभग आधे घंटे बाद एक लोडर भेजा गया, जिसके सहारे सुभाष को हाईवा के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के करीब एक घंटे बाद भी ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद रहे और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि जिस सड़क पर दुर्घटना हुई है, वह काफी संकरी है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दुर्घटनास्थल वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तथा मेन रोड से कंपनी गेट तक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त, शुरू हुई जांच

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर पार्क किए गए एयर इंडिया के तीन विमानों के क्षतिग्रस्त...

जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी) की ओर से 30...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत