आदित्यपुर के शिवनारायणपुर जंगल से पेड़ से लटकती लाश मिली, बेटे ने जताई हत्या की आशंका

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल में रविवार दोपहर पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत आदित्यपुर थाने को दी। मृतक की पहचान फणी प्रमाणिक के रूप में हुई है।

मृतक के पुत्र पिंकू प्रमाणिक ने बताया कि उन्हें अपने पिता की हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि मृतक के पांव में चोट के निशान हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उन्हें मार कर पेड़ पर टांग दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा कि हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारण और घटना का पूरा विवरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत