September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
स्वास्थ्य

साकची पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, एसएसपी पीयूष पांडेय ने किया उद्घाटन

साकची पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, एसएसपी पीयूष पांडेय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : साकची पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। हेल्थ कैंप का उद्घाटन एसएसपी पीयूष पांडेय ने गया।

शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और उन्हें जागरूक बनाना था। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया। आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी, पीएफटी, हाइट-वेट और ऑडियोमेट्री टेस्ट जैसी सुविधाएं 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराई गईं। सामान्यतः ₹2500 मूल्य का पैकेज यहां मात्र ₹500 में प्रदान किया गया। साथ ही जन औषधि केंद्र के माध्यम से आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी गईं।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सचिव जितेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटल, गायनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक और जनरल सर्जन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों की जांच की।

अब तक लगभग 150 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है। कुल 250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर भी सलाह दी। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading