August 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र नेता रहे परविंदर सिंह बनाए गए कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र नेता रहे परविंदर सिंह बनाए गए कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं परविंदर

युवा और संगठन में सक्रिय नेता के रूप में रही पहचान

जमशेदपुर : छात्र नेता रहे परविंदर सिंह कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष होंगे। उनके नाम की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है। दरअसल, कोल्हान के तीन सहित राज्य के सभी 24 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा शनिवार को एक ही पत्र में कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा के बाद जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, शिबू सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनके साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित आवास पर जाकर बधाई दी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

परविंदर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका चयन जिले के कुल 74 दावेदारों में से किया गया है। इन 74 में अनेक कद्दावर और नामचीन लोग थे। हालांकि उनकी जगह परविंदर सिंह का चयन नेतृत्व का युवा चेहरे पर भरोसा का परिचायक बताया जाता है। दूसरी ओर, इससे अल्पसंख्यकों को भी संदेश दिया गया है कि कांग्रेस अपने सामाजिक संतुलन की नीति पर कायम है।

48 साल के परविंदर का लंबा राजनीतिक करियर

48 साल के परविंदर सिंह का लंबा राजनीतिक करियर रहा है। 20 साल की उम्र में ही वे कोऑपरेटिव कॉलेज में एनएसयूआई के अध्यक्ष बन गये थे। वे 2001-04 तक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और 2007 से 2010 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे 2022 ये प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं।

कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता : परविंदर

परविंदर सिंह ने हिन्दुस्तान से बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन को बूथ लेवल तक ले जाना है। बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना है। विधान सभा और लोक सभा की सीटें जीतनी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading