August 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
राजनीति

सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने को जारी किया क्यूआर कोड

सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने को जारी किया क्यूआर कोड

इंटक के शीर्ष नेतृत्व ने यूथ इंटक झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं युवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सत्यम सिंह को यूथ इंटक (युवा इंटक) झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवा नेतृत्व के तौर पर उन्होंने मजदूरों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को मुखरता से उठाया है। इससे पूर्व वे झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा संगठनात्मक चुनाव में विजय प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता को सिद्ध कर चुके हैं।

सत्यम सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मेरी प्राथमिकता मजदूर वर्ग की समस्याओं के समाधान, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता को बढ़ावा देने और सरकार की ओर से मिलने वाले श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को हर मजदूर तक पहुँचाने की होगी। साथ ही गिग वर्कर्स के हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ूँगा। पूरे राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर इंटक के संघर्ष को और मज़बूती दूँगा।”

झारखंड में इस घोषणा का कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने विश्वास जताया कि सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ इंटक को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। मौके पर मुख्य रूप से रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह,जगदीप सिंह,अनीश सिंह, लव कुमार,कुश कुमार, जिशु कुमार, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे l

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading