September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम के पोटका के गंगाडीह में मकान धराशायी,परिवार सुरक्षित, 4 बकरियां व 2 मुर्गियां मलवे में दबकर मरीं

पूर्वी सिंहभूम के पोटका के गंगाडीह में मकान धराशायी,परिवार सुरक्षित, 4 बकरियां व 2 मुर्गियां मलवे में दबकर मरीं

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में  लगातार हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों में कहर बरपा दिया है। पोटका प्रखंड के गंगाडीह गांव में मोहम्मद अयूब उर्फ़ काशू का मकान रविवार को अचानक ढह गया। हादसे में गनीमत रही कि पूरा परिवार सुरक्षित बच गया, लेकिन मलवे में दबकर उनकी 4 बकरियां और 2 मुर्गियां मर गईं। परिवार का अनुमान है कि इस हादसे से उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रभावित परिवार ने बताया कि तीन दिनों से जारी बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। उसी वजह से यह हादसा हुआ। 

मोहम्मद अयूब और उनकी पत्नी निक्की प्रवीण ने बताया कि जिस कमरे में जानवर रखे गए थे, वही हिस्सा सबसे पहले धराशायी हुआ। वे बच्चों के लिए पर्व-त्योहार पर नए कपड़े खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन अब मकान गिरने से पूरा परिवार बेघर हो गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पशुओं की मौत और मकान ढहने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। 

अकेले बकरियों और मुर्गियों की मौत से ही लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 

वहीं, मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से कुल नुकसान करीब दो लाख रुपये तक पहुंच गया है। अब घर में खाने-पीने की भी समस्या खड़ी हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 वहीं, प्रखंड प्रशासन की टीम भी गांव पहुंची और नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट तैयार करके जिला आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाएगी।

 इसके आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

गांव के अन्य लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से कई घरों की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और कभी भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। 

उन्होंने प्रशासन से राहत और मरम्मत कार्य में तत्काल मदद की मांग की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading