September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को ग्रामीण विकास समिति सक्रिय, बरीगोड़ा व गदरा में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग

जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को ग्रामीण विकास समिति सक्रिय, बरीगोड़ा व गदरा में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग

जमशेदपुर;
नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज ग्रामीण विकास समिति, बरीगोड़ा द्वारा नुवोको सीमेंट के सौजन्य से जमशेदपुर से सटे बारीगोड़ा एवं गदरा गांवों में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता बनाए रखना, जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करना था।

समिति द्वारा यह प्रयास हर वर्ष किया जाता है और ग्रामीणों द्वारा इसे काफी सराहा जाता है।

इसके अतिरिक्त, समिति द्वारा गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया गया है, जिससे ग्रामीणों को रात में काफी सुविधा मिल रही है।

वहीं, रामनवमी, दुर्गा पूजा या शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में पानी के टैंकर से जल आपूर्ति की भी व्यवस्था समिति द्वारा की जाती है।

अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि भविष्य में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए मेडिकल कैंप लगाने की योजना भी समिति द्वारा बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से
निगमानंद पाल, सत्येंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, अजय सिंह, राम सिंह, विक्रम कुमार, सुनील रजक, गिरी बाबा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading