September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
स्वास्थ्य

ट्रस्ट ने परसूडीह में आयोजित किया मासिक चक्र जागरूकता कार्यक्रम

ट्रस्ट ने परसूडीह में आयोजित किया मासिक चक्र जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर : महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा परसूडीह के लटकुगोड़ा गांव में रविवार को मासिक चक्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष झा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों की मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता के महत्व को समझने और सुरक्षित साधनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बार-बार प्रयोग वाला प्रोजेक्ट बाला सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।  डॉ. मनीष झा ने कहा, मासिक धर्म को लेकर अब भी कई भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना ज़रूरी है। कार्यक्रम में दुली बारिक और प्रिया सामद ने सक्रिय सहयोग दिया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading