मानगो में शहरी स्वास्थ्य मिशन का स्पेशल आउटरीच कैंप, 250 मरीजों ने कराया इलाज

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण, आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत बने कार्ड

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल के निर्देशानुसार शहरी स्वास्थ्य मिशन, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को मानगो स्थित मदरसा ज़ियाया दारुल कीरत परिसर में एक स्पेशल आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैंप में बीपी जांच, शुगर जांच समेत अन्य आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए गए और मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।

बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैंप में आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

250 लोगों ने लिया लाभ

कैंप में कुल 250 मरीजों ने भाग लिया। इस आयोजन में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा।

चिकित्सा टीम और सहयोगी

कैंप में डॉ. आदिल जमशेद भूरी, डॉ. लवली आनंद, डॉ. साजिद अनवर, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, लैब तकनीशियन नागेश्वर मुर्मू, धीरज मंडल, वरुण पाल मौजूद रहे।

इसके अलावा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट से सचिव मुख्तार आलम, अध्यक्ष मैटिनल हक अंसारी, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, शारीक अनवर तथा मानगो क्षेत्र की सहिया भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवा

शहरी स्वास्थ्य मिशन और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कैंप समाज के कमजोर और वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘आप’ को ‘लुटेरों का गिरोह’ बताया

चंडीगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप...

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत