परसुडीह गुरुद्वारा में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब का है, जहां बीती रात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 40 से 45 हजार रुपये चुरा लिए। यह पूरी घटना गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि चोर देर रात परिसर में घुसे और बड़ी आसानी से ताले को तोड़कर दानपेटी से नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे पुलिस को दी गई लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

गुरुद्वारा प्रधान का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि अब धार्मिक स्थलों तक को चोर निशाना बना रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में सिख समुदाय में गुस्सा व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी भी मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे चोरों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Elephant havoc in Chandil चांडिल में हाथियों का कहर : कुकड़ू गांव में अधेड़ की कुचलकर मौत, दहशत में ग्रामीण

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव...

Accident at Tatanagar station मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार को एक गंभीर हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत