September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

धनबाद : जिले का नित्यानंद पाल फोन कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को जान मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार। रांची पुलिस ने टीम गठित कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को धनबाद रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपी नित्यानंद पाल

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता। देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज और कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दो दिन पूर्व प्रकाश में आया था। इसे लेकर राँची के सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना क्षेत्र में सनहा दर्ज करवाया गया था। केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा रांची के सिटी एसपी के निर्देशन में कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था।

रांची एसएसपी द्वारा गठित छापेमारी टीम के द्वारा विभिन्न तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारक जिसकी पहचान नित्यानंद पाल- पिता स्वर्गीय सीताराम पाल, वर्तमान पता- हरिहरपुर थाना, जिला धनबाद है। आरोपी नित्यानंद पाल के विरुद्ध पूर्व में भी पिंडराजोरा थाना में मामला दर्ज है। आरोपी के द्वारा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के निजी मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों (6209401932 और 9431706452) से कॉल व मैसेज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बागा बाजार, नारायणपुर का निवासी है तथा वर्तमान में हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर, जिला धनबाद में रह रहा था। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से धमकी देने में प्रयुक्त आई टेल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में नित्यानंद पाल ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अक्सर बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading