September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गुमला में जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर समेत तीन नक्सली ढेर

गुमला में जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर समेत तीन नक्सली ढेर

गुमला : गुमला जिला में उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन नक्सलियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। ये मुठभेड़ गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में हुई है।

झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है। इस एनकाउंटर को लेकर गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि इलाके में एनकाउंटर हुआ है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है। एनकाउंटर में मारे गये एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप लोहरा के रूप में हुई है।

इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला तीनों थानों की पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन किया। सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों एक एके 47 और दो इंसास बरामद किया गया है।

गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी शुरू की। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए. उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गुमला के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading