जमशेदपुर में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालत है।. लगातार बारिश की वजह से बागबेड़ा क्षेत्र के नया बस्ती में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। अब तक 100 से अधिक घरों में पानी घुस चुका है। इनमें से करीब 50 से 60 घर पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित कैंप स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्राथमिक विद्यालय रोड नंबर 3, सिदो- कान्हू मैदान, लोहिया भवन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और बागबेड़ा थाना चौक को राहत केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं और नदियों या जलजमाव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। जिला आपदा प्रबंधन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत