वन विभाग की अनोखी पहल, दलमा रेंज में सीड बॉल गिराकर ड्रोन से लगाए जा रहे पौधे

जमशेदपुर : अब बंजर हो चुके दुर्गम पहाड़ों में फिर से हरियाली लौटाना अब सपना नहीं, हकीकत बन गया है। वन विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब वन विभाग ड्रोन से पहाड़ो की समतल भूमि पर जहां लोग नहीं पहुँच पाएंगे वंहा सीड बॉल के माध्यम से बांस का पौधा लगाने का काम कर रहा है। वन विभाग दलमा रेंज मे ड्रोन के माध्यम से पांच लाख बांस का पौधा लगाने का काम शुरू किया गया है। डीएफओ स आलम ने बताया कि पांच लाख सीड बॉल के माध्यम से बांस का पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सीड बॉल का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से पहाड़ो पर किया जा रहा है। आज पटमदा के केरुआ पहाड़ पर सीड बॉल गिराए गए है। दलमा रेंज मे इसी प्रकार से बांस का पौधा लगाया जाएगा, ताकि हाथियों का चारा उन्हें दलमा मे ही मिल सके। हाथियों का झुंड अब शहर की तरफ नहीं जाएंगे। वंही रेंजर दिग्विजय सिंह ने गांव के लोगों से भी पौधा लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग काफी संख्या मे पौधा अपने वन क्षेत्र मे लगा रहा है ताकि हाथियों का चारा उन्हें वन क्षेत्र मे ही मिल सके। लोग पौधे लगाएंगे तो हमारा शहर और भी हरा भरा रहेगा। उन्होंने कहा कि सीड बॉल के माध्यम से पौधा लगाया जा रहा है ताकि हाथियों को वन में ही चारा मिल सके और हाथियों का झुंड शहर का रुख नहीं करे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

पांच साल में व्यापार को दोगुना करने, तकनीक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत