श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव आज

जमशेदपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव सोमवार, 7 जुलाई को मनाया जाएगा। सोमवार सुबह 9 बजे से पूजन कार्य प्रारंभ होगा। पूजन कार्य विनोद पाण्डेय और उनके साथ 10 अन्य पंडित करवाएंगे।

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक सरयू राय ने बताया कि 7 जुलाई को मंदिर जीर्णोद्धार का एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी देवी-देवताओं, जिनकी साल भर पहले प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उनके समक्ष पूजा-अर्चना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। भगवान शंकर के शिवलिंग के समक्ष रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पंचमुखी हनुमत कोटि स्त्रोत का पाठ होगा। इसी प्रकार श्री गणेश जी की प्रतिमा के सामने गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ होगा। 7 जुलाई को मंदिर के प्रांगण में पूरा दिन आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। पूजा-अर्चना के बाद शाम में भोग-प्रसाद का वितरण होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: जमशेदपुर में पप्पू सरदार ने बांटे 400 फलदार पौधे, “एक पेड़ मां-बहन के नाम” अभियान को मिला व्यापक समर्थन

साकची बाजार में नि:शुल्क पौधा वितरण, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में...

पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली के करोलबाग में आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ प्रदर्शन

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार गहराते जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भाजपा सरकार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत