September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, जिले भर की बालक-बालिका टीमें दिखा रहीं हुनर

जमशेदपुर में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, जिले भर की बालक-बालिका टीमें दिखा रहीं हुनर

जमशेदपुर। टीनप्लेट मैदान, गोलमुरी में मंगलवार को जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमें भाग ले रही हैं।

शुभारंभ समारोह की शुरुआत उपायुक्त द्वारा गुब्बारे उड़ाकर एवं फुटबॉल को किक मारकर की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एपीओ सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त सत्यार्थी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठित मंच है, जो खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देता है।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है टीम भावना, अनुशासन और समर्पण। यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।”

इस टूर्नामेंट में विजेता टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है, जहां युवा खिलाड़ी अपने हुनर से सबको प्रभावित कर रहे है

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading