September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

कोयल नदी में डूबने से चार मासूमों की जान गई, एनडीआरएफ कर रही तलाश

कोयल नदी में डूबने से चार मासूमों की जान गई, एनडीआरएफ कर रही तलाश

स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से मांगी मदद, एक किशोरी का शव बरामद

मुख्य बिंदु:

• मोरबे गांव के पास तीन मासूम बच्चे लापता, एक बची

• भीम बराज के पास 17 वर्षीय किशोरी की डूबकर मौत

• अंधेरे के कारण रुका बचाव अभियान, सुबह फिर होगा शुरू

मेदिनीनगर – मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव में स्थित सूर्य मंदिर के पास कोयल नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए।

“बच्चों की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है,” एक स्थानीय समाजसेवी ने चिंता व्यक्त की।

प्राप्त सूचना के अनुसार गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भीम बराज के 7 नम्बर गेट के पास कोयल नदी में एक युवती की डूबने से मौत हो गयी, जबकि दो अन्य बच्चों को बचा लिया गया है।

घटना गुरुवार की दोपहर है। शव को पानी से बरामद कर लिया गया है।थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिए है।मृतिका की पहचान जपला थाना क्षेत्र के दरुआ गांव निवासी कुणाल किशोर तिवारी के 17 वर्षीया पुत्री निहारिका कुमारी के रूप में हुई है।

जिन दो बच्चों को डूबने से बचा लिया गया है वे मृतिका का एक भाई और एक रिश्तेदार का पुत्र था।

स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से मांगी मदद, एक किशोरी का शव बरामद
स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से मांगी मदद, एक किशोरी का शव बरामद

उक्त परिवार अपने नाना के गांव चेचरिया निवासी दुदुन उपाध्याय के घर छठ पूजा में आये हुए थे।मृतिका के पिता कुणाल किशोर तिवारी अपने बच्चों के साथ छठ पूजा का बाजार करने मोहम्मद गंज गए हुए थे।

बाजार करने के बाद सभी अपनी चार पहिया गाड़ी से वापस चेचरिया आ रहे थे उसी दौरान सभी गाड़ी को ऊपर खड़ा कर कोयल नदी में नहाने चले गए।नहाने के दौरान सभी तीनों बच्चे कोयल नदी के गहराई में डूबने लगे।

इसे देख पिता कुणाल किशोर तिवारी शोर मचाने लगे। पिता व अन्य ग्रामीणों की मदद से दो को बचा लिया गया है। लेकिन निहारिका को नहीं बचाया जा सका।

वहीं दूसरी घटना मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरबे गांव में स्थित सूर्य मंदिर के सामने हुई जहां चार बच्चे नहाने गए थे। इनमें से तीन बच्चे डुब चुके हैं। एक किसी तरह बचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार डुबने वालों में संजय चंद्रवंशी के लगभग 13 वर्षीय पुत्र पियुश कुमार, अमरनाथ चंद्रवंशी के 9 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और नसीम अंसारी के 7 वर्षीय पुत्री फिजा खातुन का नाम शामिल है। वहीं एक विरेन्द्र की पुत्री कजली डुबने से बच गई।

इसके बाद कजली चिल्लाई और घर एवं गांव वालों को बताई। इसके बाद गांव वालों की भिड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आकाश,एस आई नसीम अंसारी दल बल के साथ मोरबे पहुंचे।

वहीं भीम बराज का गेट खुलवाया और आसपास के ग्रामीण गोताखोर खोजबीन करवाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मति कनक, अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और देर शाम 6:00 बजे तक खोजबीन के बाद भी तिनों शव नहीं मिल सका।

प्रशासनिक कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है।

पहली दुर्घटना

कांडी थाना क्षेत्र में निहारिका कुमारी की मौत हो गई।

पिता कुणाल किशोर तिवारी ने दो बच्चों को बचाया।

परिवार छठ पूजा के लिए नाना के घर आया था।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी की विधायक प्रत्याशी अंजू सिंह ने किया दौरा।

झारखंड युवा समाज पार्टी के रजनीश दुबे ने परिस्थिति का जायजा लिया।

घटना की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी विधायक प्रत्याशी अंजू सिंह भंडरिया और मोरबे मौके पर पहुंचकर हाल जाना।

झारखंड युवा समाज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश दुबे उर्फ विकास दुबे भी जानकारी मिलते ही मोरबे पहुंचे और हाल जाना। वहीं घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। छठ की खुशी गम में बदल गया।

इधर इस संबंध में बीडीओ श्री मति कनक एवं सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दे दिया गया है और एनडीआरएफ टीम के लिए पत्रचार कर दिया गया है। अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं किया जा सकता है और शुक्रवार की सुबह से ही खोजबीन किया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से मांगी मदद, एक किशोरी का शव बरामद
स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से मांगी मदद, एक किशोरी का शव बरामद

  • Divya Prakash Pathak is an upcoming journalist and professional writer based in Medininagar, Jharkhand.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading