August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष की इनोवा गाड़ी में आग लगाई, सोनारी में भी एक वाहन को इसी तरह बनाया निशाना

जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष की इनोवा गाड़ी में आग लगाई, सोनारी में भी एक वाहन को इसी तरह बनाया निशाना
#post_seo_title #separator_sa #site_title

जमशेदपुर:  शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी में बीती रात 2.15 के करीब शरारती तत्वों ने महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार की इनोवा कार में आग लगा दी

दिनेश कुमार ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि कार के पिछले हिस्से में आग लगाई गई. गनीमत रही की पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें सूचित कर दिया और किसी तरह आग को बुझाया जा सका

पुलिस जांच में जुट गई है.

उधर बुधवार सुबह भाजपाइयों और दिनेश कुमार के  शुभचिंतकों को इस घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर गए और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की.

दूसरी ओर  सोनारी थाना क्षेत्र में भी  नर्स क्वार्टर के बाहर खड़े वैगनआर गाड़ी में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी. वैसे सोनारी की घटना में शामिल युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  अहम सवाल यह है कि आखिर कौन है जो शहर की सड़कों पर घनी आबादी के बीच वाहनों में आग लगा रहा है. बता दें कि इससे पूर्व बागबेड़ा और मानगो में इस तरह की घटना घट चुकी है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading