August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Firing in Kadma: कदमा मधुसूदन पथ में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने की फायरिंग, दहशत

Firing in Kadma: कदमा मधुसूदन पथ  में जमीन विवाद को लेकर  अपराधियों ने की फायरिंग, दहशत


जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मधुसूदन पथ में रविवार रात को अपराधियों ने कारोबारी दीपांकर चटर्जी के घर के बाहर फायरिंग की. इससे इलाके में दहशत का माहौल है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा. पुलिस जांच में जुट गई है.


बताया जाता है कि फायरिंग की आवाज सुनकर दीपांकर घर से बाहर निकले. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची. उसने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया.
दीपांकर ने बताया कि भाटिया बस्ती में उनकी जमीन है.

राजकुमार दास के साथ उस जमीन पर विवाद है. राजकुमार दास ने शनिवार को भी फायरिंग करवाई थी. रविवार रात वे दुकान बंद कर घर आ गए थे. तभी बाइक सवार दो अपराधी हेलमेट पहनकर आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading