September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आरआईटी थाना क्षेत्र में चाकू से हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

आरआईटी थाना क्षेत्र में चाकू से हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एल आई जी 64 रो हाउस निवासी 76 वर्षीय रनेन्दू बनर्जी पर हुए चाकू से हमला मामला में पुलिस ने आरोपी नीलकमल विश्वकर्मा और उसके सहयोगी संतोष दास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने हमला में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि 27 अक्टूबर की शाम तकरीबन 5 बजे रनेन्दू बनर्जी के घर हमले के आरोपी नीलकमल विश्वकर्मा अपने सहयोगी संतोष दास के साथ पहुंचा था। वहां बकाये पैसे को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और तेजधार चाकू से आरोपी नील कमल विश्वकर्मा उर्फ कमल ने रनेन्दू बनर्जी पर चाकू से वार किया था।

अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घायल के पुत्र ने आरोपी से तकरीबन 80 हजार रुपये उधार लिए थे। जो वह चुका नहीं रहा था। नतीजतन विवाद बढ़ गया था और आरोपी ने पिता पर ही चाकू से वार कर दिया था।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हमला में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घायल वृद्ध का इलाज जारी है।

आरआईटी थाना प्रभारी तंजील खान।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading