मानगो में पिस्तौल की नोंक पर महिला से छिनतई के मामले में कोई प्रगति नहीं

भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रशासन की लापरवाही बतायी, एसएसपी से मिलेंगे

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत स्थित निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स की निवासी शिखा मिश्रा से दो अपराधियों ने बीती शाम लूट कांड को अंजाम दिया था। लगभग 24 घंटे होने के बाद भी इसपर कार्रवाई नहीं होते देख भाजपा नेता सह स्थानीय समाजसेवी विकास सिंह ने इस मामले को जिला पुलिस कप्तान तक पहुँचाने की बात कही।

बताया जाता है कि महिला गणेश पूजा के खरीदारी के लिए मानगो बाजार गयी थी।

इसी दौरान मानगो चौक के समीप दो युवक उनके पास पहुंचे और उनके कमर में पिस्टल लगाकर शोर गुल करने से मना किया। इसके बाद उन्होंने उनसे सोने के कंगन, अंगूठी, मोबाइल और पांच हजार नगद की लूट ली और आसानी से फरार भी हो गये।

snatching from woman
महिला से मानगो में छिनतई मामले में कोई प्रगति नहीं।

घटना उनके आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई थी।

थाने में महिला ने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज करनी चाही, लेकिन शिकायत दर्ज करवाने के लिए उन्हें थाने में चार घंटे इंतज़ार करना पड़ा।

हालांकि, बुधवार सुबह उन्हें फिर से लिखित शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।

लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होते देख महिला ने स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह से मदद की अपील की है।

वैसे भाजपा नेता विकास सिंह ने इसे प्रशासन की लापरवाही बतायी है और कहा है की वे इस मामले को लेकर जिला पुलिस कप्तान से मुलाक़ात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में 30 दिनों में उद्योग लगाने की व्यवस्था, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: विजय कुमार सिन्हा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक...

तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, एक सप्ताह तक चलेगा बारिश का दौर

चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम आवास पर रिव्यू मीटिंग, मंत्रियों और सचिवों ने तैयारियों की समीक्षा की

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार कैबिनेट की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर...

हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

हजारीबाग, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत