September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में मिले 474 मिले कोरोना संक्रमित, एक पांच साल के बच्चे समेत गई पांच की जान

जमशेदपुर में मिले 474 मिले कोरोना संक्रमित, एक पांच साल के बच्चे समेत गई पांच की जान


जमशेदपुर: शहर में कोरोना का कहर जारी है. गुरुवार को इसने और 473 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जबकि एक पांच साल के बच्चे समेत पांच लोगों की जान कोविड 19 की वजह से चली गई. हालांकि अच्छी बात यह कि इस महामारी को मात देकर 1001 लोग स्वस्थ्य भी हो गए.


7944 सैंपल की जांच
गुरुवार को 7944 सैंपल की जांच की गई. इनमें 474 लोग संक्रमित मिले. वैसे 8865 सैंपल का संग्रह किया गया था. इनमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 5806, ट्रूनेट के 237 और आरटीपीसीआर के 2822 सैंपल शामिल हैं.


20 दिनों में 47 ने तोड़ा दम
कोरोना से इस महीने के 20 दिनों में अभी तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें गुरुवार को मरनेवाले पांच लोग शामिल हैं. आज जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें एक टीएमएच, तीन टाटा मोटर्स अस्पताल और एक मर्सी अस्पताल में भर्ती थे.

ज्यादा संक्रमित हो रहे ठीक
अच्छी बात यह है कि कोरोना की चपेट में आनेवाले अधिकांश लोग ठीक हो जा रहे. आज अस्पतालों में भर्ती या होम आइसोलेशन में रहनेवाले 1001 लोग स्वस्थ्य हो गए. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं. आज जुगसलाई में 924, पोटका के 30, गुड़ाबांधा में 12,धालभूमगढ़ में 11,चाकुलिया में 10, मुसाबनी में 08, बहरागोड़ा में 04 और पटमदा में 02 लोग शामिल हैं.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading