August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 145.44 करोड़ से अधिक टीके लगाये गये

बीते चौबीस घंटों में 25 लाख से अधिक टीके लगाए गए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.27 प्रतिशत है और पिछले 24 घंटों में 27,553 नए रोगी सामने आये हैं, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,22,801 है

नयी दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 25,75,225 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.44 करोड़ (1,45,44,13,005) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,55,58,060 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 9,249 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.27 % है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 188 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 27,553 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,22,801 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.35 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,82,376 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68 करोड़ (68,00,71,486) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.35 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.55 प्रतिशत है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading