August 15, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सिंहभूम जिला योगासन चैंपियनशिप धतकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित

सिंहभूम जिला योगासन चैंपियनशिप धतकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सेकण्ड ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप 2022 का आयोजन धतकीडीह स्थित सामुदायिक केंद्र में किया गया।

इसके उद्घाटन सत्र में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद थे।

ईस्ट सिंहभूम डस्ट्रिक्ट योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन द्वारा इसका आयोजन किया गया।

दो दिवसीय इस आयोजन में शहर तथा आस पास इलाकों से 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

वर्तमान में योगासन को खेल के श्रेणी में शामिल किये जाने के बाद पूरे देश भर मे बच्चे और युवाओं का रुझान योगासन की ओर बढ़ रहा है।

मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने तमाम खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनायें दीं, साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं, एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सुधा झा ने कहा कि ज़ब से योगा को खेलों में शामिल किया गया है, तब से इसके प्रति रुझान सबका बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के चैंपियनशिप के माध्यम से योगासन के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और वे लगातार आगे बढ़ेंगे।

योगासन चैम्पियनशिप।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading