प्रयागराज में गंगा यमुना का रौद्र रूप! 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, घाट जलमग्न
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों के उफान पर होने के कारण कई प्रमुख घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं।
रसूलाबाद घाट पर नदी का पानी श्मशान घाट के ऊपरी हिस्सों तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के जलस्तर में 19 से 23 सेंटीमीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कछार इलाकों से पानी अब निचले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
हालांकि जिले के सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं और पानी बढ़ने की रफ्तार में कुछ कमी आई है, लेकिन प्रयागराज में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।
इस वीडियो में देखिए प्रयागराज में गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से बने हालात और जलमग्न हुए घाटों का मंजर।
#Prayagraj #PrayagrajFlood #Ganga #Yamuna #GangaYamuna #PrayagrajNews #FloodAlert #FloodNews #UttarPradesh #UPNews #Sangam #GangaWaterLevel #YamunaWaterLevel #FloodInPrayagraj #BreakingNews #प्रयागराज #प्रयागराजबाढ़ #गंगा #यमुना #संगमनगरी #बाढ़ #बाढ़काखतरा #NewsQuik #TownPost
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7