CJP मार्च को SC से हरी झंडी! 5 सितंबर को दिल्ली में फिर प्रदर्शन, सरकार से क्या हैं मांगें
5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है, जिससे यह माना जाए कि मार्च से अप्रिय घटना होगी। साथ ही सभी पक्षों से शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई है।
CJP का आरोप है कि आंदोलन खत्म कराने के दौरान सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं। संगठन के मुताबिक छात्रों के परिवारों को मुआवजा, छात्रों के खिलाफ FIR वापस लेने और RAF-दिल्ली पुलिस से माफी समेत कई मांगें अभी भी लंबित हैं।
पिछले आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प और पत्थरबाजी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। ऐसे में 5 सितंबर के मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सबकी नजर रहेगी।
इस वीडियो में जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, CJP की प्रमुख मांगें क्या हैं और 5 सितंबर के मार्च को लेकर क्या स्थिति बन रही है।
#CJP #CJPMarch #SupremeCourt #CJPProtest #DelhiProtest #5September #StudentProtest #SupremeCourtNews #DelhiNews #BreakingNews #IndiaNews #छात्रआंदोलन #CJPमार्च #सुप्रीमकोर्ट #दिल्लीप्रदर्शन #NewsQuik #TownPost
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7