August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

यूएस ओपन: सेरेना विलियम्स, कार्लोस अल्काराज की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी क्वार्टरफाइनल में हारी

यूएस ओपन: सेरेना विलियम्स, कार्लोस अल्काराज की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी क्वार्टरफाइनल में हारी

न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज का यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स का सफर क्वार्टरफाइनल में फ्लेवियो कोबोली और बेलिंडा बेनसिक से हारकर समाप्त हो गया। विलियम्स और अल्काराज की जोड़ी को 5-4(4), 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।

विलियम्स और अल्काराज ने शुरुआत में कई गलतियां कीं, जिससे कोबोली और बेनसिक को फायदा मिला। कोबोली ने टाई-ब्रेक में अपना दम दिखाया और ऐस लगाकर पहला सेट अपने नाम कर लिया। स्विस-इटैलियन जोड़ी दूसरे सेट में और भी जबरदस्त नजर आई। उन्होंने बिना किसी गलती के जीत हासिल की और अमेरिकी-स्पेनिश जोड़ी के सफर को समाप्त कर दिया। कोबोली और बेनसिक का सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स के खिलाफ मुकाबला होगा।

बेनसिक ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं इस कोर्ट पर कैसे आ गई – कार्लोस और सेरेना के साथ खेलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

विलियम्स के लिए, यह हार यूएस ओपन वेन्यू पर इमोशनल वापसी के बाद आई। उन्होंने आखिरी बार 2022 में यूएस ओपन में हिस्सा लिया था। 44 साल की विलियम्स का आर्थर ऐश स्टेडियम में जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। फैंस उनकी मौजूदगी का जश्न मना रहे थे।

विलियम्स और अल्काराज ने अपने शुरुआती राउंड की जीत में तालमेल दिखाया था, और पूरे मैच में मुस्कुराते और हंसते रहे। विलियम्स ने अपनी खास ताकत का भी नमूना दिखाया, 120 एमपीएच की रफ्तार से ऐस मारा जिससे भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

अलकाराज, जो चोट की वजह से अप्रैल से नहीं खेले थे, ने अपनी शुरुआती थकान को दूर किया और मैचिंग रॉयल पर्पल कपड़ों में कोर्ट पर गले मिलने से पहले फोरहैंड विनर से शुरुआती राउंड की जीत पक्की कर ली।

विलियम्स ने कहा, “यहां होना हमेशा शानदार है। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मैं इस कोर्ट पर वापस आ पाऊंगी।”

–आईएएनएस

पीएके

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading