August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
विश्व

आक्रामक पक्षों की ओर से तय शर्तों के आधार पर ईरान नहीं खत्म होने देगा युद्ध : इस्माइल बाघेई

आक्रामक पक्षों की ओर से तय शर्तों के आधार पर ईरान नहीं खत्म होने देगा युद्ध : इस्माइल बाघेई

तेहरान, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि उनका देश आक्रामक पक्षों की तय शर्तों के आधार पर युद्ध खत्म नहीं होने देगा।

तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाघेई ने कहा, “हम निश्चित रूप से युद्ध शुरू करने वाले पक्ष नहीं रहे हैं, लेकिन हम युद्ध का अंत आक्रामक पक्षों की शर्तों पर नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कहा कि ईरान अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए दृढ़ है और आक्रामक पक्षों के साथ समझौता नहीं करेगा और न ही उनकी अत्यधिक मांगों के सामने झुकेगा। ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और वहां से रोजाना लाखों बैरल तेल गुजर रहा है।

उन्होंने इसे मनोवैज्ञानिक और मीडिया युद्ध का हिस्सा बताया।

सिन्हुआ के अनुसार, बाघेई ने वाशिंगटन के नए घोषित ईरान-विरोधी आर्थिक ऑपरेशन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि तेहरान अमेरिकी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए सभी बहुपक्षीय क्षमताओं का उपयोग करेगा, जिसे उन्होंने मुक्त व्यापार और राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका के ईरान-विरोधी अभियानों में मदद करने वाले देशों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को आक्रामक कार्रवाई बताया।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि युद्ध दोबारा शुरू होने पर ईरान यूरोप में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है। इसे लेकर प्रवक्ता बाघेई ने कहा कि यदि कोई देश अपनी जमीन, सैन्य अड्डों या संसाधनों को ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के लिए इस्तेमाल करने देता है, तो ईरान को उस हमले के स्रोत को जवाबी निशाना बनाने का पूरा अधिकार है।

–आईएएनएस

केकेएबीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading