August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

पंजाब एफसी ने मेसी बाउली को साइन किया, मई 2027 तक रहेगा कॉन्ट्रैक्ट

पंजाब एफसी ने मेसी बाउली को साइन किया, मई 2027 तक रहेगा कॉन्ट्रैक्ट

मोहाली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी 2026-27 सत्र से पहले पंजाब एफसी ने अपने आक्रमण को मजबूत करते हुए कैमरून के सेंटर-फॉरवर्ड राफेल एरिक मेसी बाउली को आधिकारिक तौर पर साइन किया है। बाउली का करार 31 मई 2027 तक रहेगा।

6 फीट 1 इंच लंबे मेसी बाउली, पंजाब एफसी की फ्रंटलाइन में शारीरिक ताकत, हवा में दबदबा और पेनाल्टी-बॉक्स में बेहतरीन समझ का शानदार मिश्रण लेकर आए हैं।

चाहे ‘नंबर नाइन’ के तौर पर अटैक की कमान संभालनी हो या ‘फाइनल थर्ड’ में प्रभावी ढंग से तालमेल बिठाकर खेलना हो, बाउली दोनों में माहिर हैं। उनका अनुभव और ‘लिंक-अप प्ले’ टीम के अटैक को और ज्यादा गहराई और विविधता देगा।

कैमरून के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी बाउली ने सीनियर लेवल पर ‘इंडॉमिटेबल लायंस’ (कैमरून की राष्ट्रीय टीम) का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें एशियाई व भारतीय फुटबॉल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने पहली बार 2019-20 इंडियन सुपर लीग सीजन में केरल ब्लास्टर्स के साथ खेलते हुए भारतीय फुटबॉल में अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें उन्होंने आठ गोल दागे।

अपने करियर के दौरान, इस फॉरवर्ड ने चीन में शानदार प्रदर्शन किया—खासकर नानजिंग सिटी, यानबियन फुंडे और शिजियाझुआंग गोंगफू के साथ खेलते हुए 40 से अधिक गोल किए। इसके अलावा, उन्होंने ईरान में फूलाद और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में ईस्ट बंगाल एफसी और जमशेदपुर एफसी के साथ भी खेला है।

पंजाब एफसी में शामिल होने पर राफेल मेसी बाउली ने कहा, “मैं आने वाले सीजन के लिए पंजाब एफसी से जुड़कर बहुत खुश हूं। क्लब ने फुटबॉल का शानदार सेटअप तैयार किया है और अपनी साफ महत्वाकांक्षा दिखाई है। पहले भारत में खेल चुका हूं, इसलिए मुझे लीग की कड़ी प्रतिस्पर्धा और मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी चीजों का पता है। मैं अपने साथियों के साथ जुड़ने, हर ट्रेनिंग सेशन और मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और गोल व जीत के जरिए फैंस को खुशियाँ देने के लिए उत्सुक हूं।”

मेसी बाउली को टीम में शामिल करना यह दिखाता है कि पंजाब एफसी 2026-27 के चुनौतीपूर्ण सीजन की तैयारी करते हुए साबित हो चुके इंटरनेशनल टैलेंट और ऊर्जावान घरेलू टैलेंट के मिश्रण पर ध्यान दे रहा है।

–आईएएनएस

आरएसजी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading