भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के संबंध में बैठक होगी। इन चारों जिलों की सीमाएं पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगती हैं।

नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को फेंसिंग के लिए जमीन सौंपने की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य पुलिस और बीएसएफ के बीच तालमेल के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

इसके साथ ही प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मॉनसून से पहले मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। दोनों जिलों के नदी के किनारे कटाव की पुरानी समस्या है। इससे हर साल संपत्ति का भारी नुकसान होता है।

बता दें कि बीते महीने ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर बिना बाड़ वाली सीमाओं पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने का काम हाथ में लिया है। बीएसएफ को जमीन सौंपने की आधिकारिक प्रक्रिया 20 मई को 27 किलोमीटर जमीन के साथ शुरू हुई।

बांग्लादेश के साथ भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा 4,096.7 किलोमीटर है, जिसमें से 2,000 किलोमीटर से अधिक पश्चिम बंगाल में है। पश्चिम बंगाल में भी लगभग 1,600 किलोमीटर सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगी है जबकि बाकी लगभग 400 किलोमीटर सीमा पर बाड़ नहीं लगी है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बार-बार दावा किया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर बीएसएफ को जमीन सौंपने की प्रक्रिया को टाला, ताकि बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ हो सके और पिछली सत्ताधारी पार्टी के ‘समर्पित’ वोट बैंक में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

हाल ही में, राज्य सरकार ने राज्य की सीमा के भीतर पकड़े गए अवैध घुसपैठियों को अदालतों में पेश न करने का भी फैसला किया है। इसके बजाय उन्हें पहले होल्डिंग सेंटरों और फिर बांग्लादेश वापस भेजने के लिए बीएसएफ की बॉर्डर चौकियों पर भेजा जा रहा है।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ईडी की बड़ी कार्रवाई: मिजोरम- म्यांमार और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर छापेमारी, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

आइजोल, 8 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी...

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत