मऊ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एएसपी अनूप कुमार

मऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका और उसकी छोटी बहन दोनों के साथ रेप हुआ था। इस जघन्य मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित नाबालिग बहनें थीं। घटना के दिन बड़ी लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बगीचे में बात कर रही थी। इसी दौरान उनके पिता वहां पहुंच गए और दोनों लड़कियों को डांट लगाई तथा मारपीट की। डर के मारे दोनों बहनें घर छोड़कर भाग गईं। इसके बाद बड़ी लड़की ने किसी व्यक्ति के फोन से अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर बुलाया। बॉयफ्रेंड अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि उसके दोस्त ने छोटी बहन के साथ जबरदस्ती रेप किया। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना से सदमे में आई 16 वर्षीय बड़ी लड़की ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि छोटी बहन वहीं रह गई।

इसके बाद 9 जून को जंगल में बड़ी लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। छोटी बहन का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए। बयान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी का नाम भी सामने आ चुका है, और उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग होने के कारण पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी संबंधित सबूत जुटा रही है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोनों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

एसएकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर...

मोदी सरकार के 12 वर्ष जन-विश्वास, सुशासन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा : आदित्य साहू

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

कदमा में पुरानी रंजिश पर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, एक घायल

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत