मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने ‘टू चाइल्ड’ नियम को समाप्त करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को इस नियम को वापस लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर सरकारी नौकरी पाने की रोक नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों में शामिल उस मसौदा प्रावधान को हटाया जाए, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को प्रत्यक्ष भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए अयोग्य माना जाता था। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मसौदे को तत्काल प्रभाव से सरकारी पोर्टल से भी हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि यह नियम वर्ष 2001 में तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किया गया था। नियम के अनुसार, 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित बच्चों वाले व्यक्ति को सरकारी सेवा के लिए अयोग्य माना जाता था। यह प्रावधान प्रत्यक्ष भर्ती के साथ-साथ विभागीय पदोन्नतियों पर भी लागू था।

इस नियम का असर केवल नौकरी के उम्मीदवारों तक सीमित नहीं था। मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत दो से अधिक बच्चे होना सरकारी कर्मचारियों के लिए अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया था। यदि किसी कर्मचारी के कट-ऑफ तिथि के बाद तीसरा बच्चा होता था, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती थी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस लंबे समय से लागू प्रावधान की समीक्षा करते हुए इसे समाप्त करने का फैसला लिया है। सरकार के अनुसार, संशोधित मसौदे को नियमानुसार दोबारा प्रकाशित किया जाएगा।

कर्मचारी संगठनों ने भी लंबे समय से इस नियम की समीक्षा की मांग की थी। उनका तर्क था कि यह प्रावधान अब पुराना हो चुका है और इससे कई परिवारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सरकार ने कहा है कि नए नियमों का मसौदा तैयार कर सार्वजनिक सुझावों के लिए रखा जाएगा। अंतिम अधिसूचना जारी होने तक दो बच्चे की बाध्यता को लागू नहीं किया जाएगा।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

देश-विदेश के बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग ने दुनिया भर में रह रहे बिहार के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार...

छत्तीसगढ़ में हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ की खास स्क्रीनिंग, सीएम समेत मंत्री भी हुए शामिल

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की पहली विशेष स्क्रीनिंग में शामिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत