टाटानगर स्टेशन पर शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा

लाठीचार्ज कर पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, अपनी मांगों पर अड़े परिजन

30 मई को वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान आशीष की करंट से हो गई थी मौत

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष माझी की मौत के बाद मंगलवार को स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजन, स्थानीय लोग और समर्थक शव के साथ स्टेशन पहुंचे और रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आशीष माझी के परिवार को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान करने तथा दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। इस दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

शव के साथ स्टेशन पहुंचे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों को मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि 30 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में कार्यरत टेक्नीशियन आशीष माझी करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया था।

करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने के बाद शनिवार रात उनकी मौत हो गई। आशीष माझी अविवाहित थे और परिवार के बड़े बेटे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि रेलवे प्रशासन को दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। हालांकि, इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: सरकार ने मृतकों के परिजनों को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और आवास का दिया भरोसा

श्रीकाकुलम, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद केंद्र सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए...

अभिषेक बनर्जी ने बंगाल सीआईडी ​​के तीसरे नोटिस को किया नजरअंदाज, और समय मांगा

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी लगातार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय, दीपक प्रकाश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का विषय: माधव आनंद

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर...

JAMSHEDPUR : ब्रह्मर्षि विकास मंच ने विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों की नियुक्ति की, सुधीर सिंह को मिली तीन इकाइयों की जिम्मेदारी

जमशेदपुर : संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत