विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: पवन कल्याण और लोकेश ने घायलों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने मंगलवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में घायल हुए कर्मचारियों से मुलाकात की।

उन्होंने केआईएमएस आइकॉन हॉस्पिटल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवार वालों से भी बातचीत की।

डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज का खर्च उठाएगी और हर तरह से उनकी मदद करेगी।

पवन कल्याण ने इस हादसे को दुखद बताया, जिसमें आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट की ओर से मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि हर घायल को 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने वादा किया कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पता लगाएगी कि क्या मैनेजमेंट ने सुरक्षा के सभी उपाय किए थे या नहीं।

उन्होंने कहा कि जांच के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्रालय द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच के दौरान सभी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत पर जोर दिया।

पवन कल्याण ने कहा कि हर कोई चाहता है कि स्टील प्लांट पब्लिक सेक्टर में ही रहे और भरोसा दिलाया कि यह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी ही बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट के कर्मचारियों की समस्या जानने के लिए उनके साथ एक बैठक की जाएगी।

उन्होंने विशाखापत्तनम और उसके आसपास बार-बार होने वाले औद्योगिक हादसों को चिंताजनक बताया और जोर दिया कि इंडस्ट्रीज का मैनेजमेंट सेफ्टी ऑडिट करे और संबंधित अधिकारी सभी सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

पवन कल्याण के साथ राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेन्दला मनोहर और विशाखापत्तनम दक्षिण के विधायक वामसीकृष्ण श्रीनिवास यादव भी थे।

सोमवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील ले जा रही एक लैडल (बड़ी कड़ाही) के फटने से आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बहुत ज्यादा तापमान पर स्टील ले जा रही लैडल के फटने से बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, पिघला हुआ लोहा बहुत ज्यादा गर्म था, जिसका तापमान लगभग 1,500 डिग्री सेल्सियस था।

इससे पहले, मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने किंग जॉर्ज हॉस्पिटल (केजीएच) में मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी और केएमएस हॉस्पिटल व सेवन हिल्स हॉस्पिटल में इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की।

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, राज्य की गृह मंत्री अनीता और अन्य लोगों के साथ लोकेश ने घायलों की सेहत के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हर संभव तरीके से खड़ी रहेगी।

डीकेएमडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

देश-विदेश के बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग ने दुनिया भर में रह रहे बिहार के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार...

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, पवन सिंह को भी बनाया उम्मीदवार

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी...

‘ट्रायल के जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस मामले के आरोपी को जमानत दी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत एक शख्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत