झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है।

घटना बरही थाना क्षेत्र स्थित करसो पुल के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्की सोनी अपने मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय के साथ कार से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर केदारनाथ के लिए रवाना होना था। रास्ते में करसो पुल के पास उनकी कार का एक टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद दोनों सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदलने लगे।

अभिषेक कुमार उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी बातचीत या विवाद के विक्की सोनी पर गोली चला दी। गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्की को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बरही भेज दिया। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, आपराधिक दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Meenakshi Natarajan’s RS Nomination Rejected After BJP’s Objection On Suppressing Case Information

Bhopal, June 9 (IANS) The Returning Officer of the Rajya Sabha biennial elections in Madhya Pradesh on Tuesday rejected the nomination papers of Meenakshi...

From Nation First To Nation Building: Modi Govt Showcases 12-Year Journey

New Delhi, June 9 (IANS) Marking 12 years of the Narendra Modi-led government at the Centre, the ruling Bharatiya Janata Party (BJP) has launched...

Opinion

Jason Momoa: I Love Anti-Heroes

Mumbai, June 9 (IANS) Jason Momoa has talked about what makes his character Lobo in Supergirl a dream role. The Hollywood star said he...

Dhanush Says ‘thank You For Inspiring Millions’ After Witnessing Rafael Nadal’s Documentary ‘Rafa’

Mumbai, June 8 (IANS) Dhanush had a fanboy moment after witnessing the Netflix documentary "Rafa", based on the life of former tennis player Rafael Nadal.In...

You May Also Like

Sonari Airport Conducts Full-Scale Emergency Drill

A full-scale emergency mock drill at Sonari Airport tested rescue, firefighting and medical response systems to strengthen preparedness for potential aviation emergencies.

Jamtara Police Arrest Three Cyber Fraud Accused

Jamtara Police arrested three cyber fraud suspects accused of using fake customer care numbers and APK files, recovering seven phones and nine SIM cards during the operation.

Read More

Discussion

Recent